महिलाओं को अधिकतर होने वाली 5 समस्याओं को दूर करता है केसर का पानी

सेहतराग टीम

आज के समय कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं जो पुरुषों और महिलाओं तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। वहीं कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो महिलाओं को अधिक होती हैं। वहीं कई समस्याएं ऐसी होती हैं जो महिलाओं को अधिक होती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी डाइट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि महिलाएं पूरे घर का ख्याल तो रखती हैं लेकिन अपने समय वो लापरवाह हो जाती हैं। ऐसे में अगर वो केसर का सेवन करना शुरू कर दें तो उन्हें कई तरह की स्वस्थ संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। केसर के इस्तेमाल से महिलाएं 5 तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। महिलाओं को केवल केसर के पानी का सेवन करना होगा।

पढ़ें- Dr. Ritu Dubey से जानिए, Working Women अपनी स्किन का ख्याल कैसे रखें

महिलाओं की इन 5 दिक्कतों को दूर कर देगा केसर का पानी (Benefits of  Saffron for Women in Hindi):

त्वचा संबंधी समस्याएं करेगा दूर

केसर के पानी का सेवन करने से महिलाओं की त्वचा संबंधी समस्या भी दूर हो सकती है। केसर त्वचा को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके अलावा चेहरे से मुंहासों को दूर कर फेस पर नेचुरल ग्लो लाने का भी काम करता है।

गर्भवती महिलाओं के मूड स्विगं को करेगा ठीक

गर्भवती महिलाओं के मूड स्विंग होने की समस्या आम है। कई बार वो बहुत ज्यादा खुश हो जाती हैं तो कई बार उदास। ऐसे में महिलाएं केसर के पानी का सेवन करें। केसर पाचन के लिए भी अच्छा है और इस समस्या से भी निजात दिला देगा।

दूर होगी बाल टूटने की समस्या

हर मौसम में ज्यादातर महिलाओं की एक ही समस्या होती है और वो है बालों का झड़ना। कुछ महिलाओं के तो इतने ज्यादा बाल झड़ते हैं कि वो बाल काढ़ने तक से डरती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आप केसर का पानी पीएं। केसर में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये बालों की जड़ों को मजबूत करता है जिससे हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

मीठे की आदत से भी दिलाएगा निजात

खाना खाने के बाद कई लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। इस आदत की वजह से वजन का बढ़ना लाजमी है। अगर आप मीठा खाने की आदत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप केसर का पानी कुछ दिनों तक पीएं। ऐसा करने से आपकी मीठा खाने की आदत चंद दिनों में छूट जाएगी।

पीरियड के दर्द को करेगा छूमंतर

हर महिला को पीरियड के दौरान दर्द जरूर होता है। बस इतना फर्क होता है कि किसी को असहनीय दर्द होता है तो कुछ महिलाओं को इतना दर्द होता है कि उनका किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए केसर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड होने से पहले दर्द होने लगता है। ऐसे में महिलाएं केसर के पानी को पीना पहले से ही शुरू कर दें। केसर का पानी पेट में ऐंठन और दर्द में राहत दिलाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि अगर किसी को हैवी फ्लो होता है तो वो केसर के पानी का सेवन ना करें।

इसे भी पढ़ें-

किचन की इन 5 चीजों से बने ये फेसपैक दूर करेंगे फेस स्किन की कई समस्याएं दूर

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।